रायपुर राजधानी के सभी जिनालयों, जैन मंदिरों में पूजा अर्चना, प्रभात फेरी, शोभायात्रा, सम्मेलन, संत समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग प्रसादी भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के पाठ और व्याख्यानों का आयोजन किया जाता है। प्रभात फेरी राजधानी रायपुर के अलग अलग जैन मंदिरों, कॉलोनी, मोहल्लों, वार्डों से निकाली जायेगी। यह प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से निकली जायेगी, जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत एवं महिलाए केसरिया परिधान में शामिल होंगी। पढ़िए प्रणीत जैन विशेष रिपोर्ट…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सकल जैन समाज हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 दिवसीय 2623वां महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव बड़े धूम धाम से मनाएगा। जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की महावीर जयंती जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है, जो हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जन्म उत्सव मनाई जाती है। यह त्यौहार भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है जो कि भारतीय इतिहास में सभी इंद्रिय संयम को धारण करने वाले एक महान तीर्थंकर धर्मप्रचारक थे।
इस साल महावीर जयंती 21अप्रैल 2024 रविवार को है। इस अवसर पर रायपुर राजधानी के सभी जिनालयों, जैन मंदिरों में पूजा अर्चना, प्रभात फेरी, शोभायात्रा, सम्मेलन, संत समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग प्रसादी भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों के पाठ और व्याख्यानों का आयोजन किया जाता है। प्रभात फेरी राजधानी रायपुर के अलग अलग जैन मंदिरों, कॉलोनी, मोहल्लों, वार्डों से निकाली जायेगी। यह प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से निकली जायेगी, जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत एवं महिलाए केसरिया परिधान में शामिल होंगी।
ये होंगे कार्यक्रम
प्रतिदिन प्रभात फेरी पश्चात 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए धार्मिक फैंसी ड्रेस एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम होगा। 6 अप्रैल शनिवार को प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा। सुबह 6.30 बजे यह प्रभात फेरी न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर वर्धमान नगर से शुरू होकर अम्लीडीह चौक होते हुए वापस श्वेतांबर जैन मंदिर वर्धमान नगर में समाप्त होगी। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 7 अप्रैल को जीव दया दिवस का आयोजन किया गया है जो की प्रातः 6 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त होगा। जिसमें राजधानी के पशु पक्षियों मवेशियों की सेवा की जायेगी।
प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक बजे स्किल डेवलपमेंट का कार्यक्रम रखा गया है, 12 अप्रैल को सामूहिक सामायिक आराधना, 14 अप्रैल को प्रातः 8 बजे जैन ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम, 15 अप्रैल को जैन व्यापार मेला एवं जैन गोट टेलेंट शो, 16 अप्रैल को संस्कृति की शाम जिनशासन के नाम, 17 अप्रैल को माता त्रिशला के लाल वर्धमान महावीर, 18 अप्रैल को प्रभु की भावपूर्ण भक्ति, 19 अप्रैल को मोक्ष के प्रेमी एवं शाली भद्र पर भव्य नाटिका, 20 अप्रैल को जैन कवयित्री सम्मेलन, 21 अप्रैल को सुबह विशाल भव्य शोभा यात्रा, स्वास्थ्य शिविर,शासन रत्न सम्मान,भगवान महावीर की 2623 दीपों से आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंग।
प्रतिदिन आम नागरिकों के लिए राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों में महावीर प्रसादी भंडारा के आयोजन के साथ 15 दिवसीय रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। सम्पूर्ण आयोजन में प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।













Add Comment