समाचार

शोभायात्रा के साथ हुए विविध कार्यक्रम : चंद्र व पारस प्रभु का जन्म एवं तप कल्याणक दिवस मनाया


 श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के धर्मावलंबियों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ और भगवान चंद्रप्रभु के तप कल्याणक एवं जन्म कल्याणक के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन की रिपोर्ट…


जैतहरी। नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के धर्मावलंबियों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ और भगवान चंद्रप्रभु के तप कल्याणक एवं जन्म कल्याणक के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा नित्य पूजन विधान किया गया। इसके तत्पश्चात पश्चात दोपहर में श्रीजी की शोभा यात्रा निकाली गई ।

शोभा यात्रा में मुनि श्री निरंजन सागर जी के आशीर्वाद से सभी भक्त भक्ति में गाजे-बाजे के साथ भक्ति में गाते नाचते नजर आए, शोभा यात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर परिषद चौक होते हुए गांधी चौराहा अटल द्वार से पुनः जैन मंदिर पहुंची जहां शोभा यात्रा के पश्चात श्रीजी का अभिषेक- पूजन किया गया एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम परमप्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 निरंजन सागर जी महाराज के प्रवचन का लाभ धर्म प्रेमी बंधुओं को मिला। शाम को संध्याकालीन आरती का आयोजन किया गया। आरती में भक्तों ने भक्ति पूर्वक गाकर श्रीजी की संध्याकालीन आरती की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page