समाचार

जैन समाज की मांग को बिहार सरकार ने संज्ञान में लियाः सलेकचंद जैन के पत्र को विचार योग्य माना 


बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सलेकचंद जैन ने अनुरोध पत्र भेजा था। जिसमें बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों के संदर्भ में संवेदनशील दृष्टिकोण विचार रखा गया था। जिसे मान्य किया गया है। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इंदौर। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सलेकचंद जैन ने अनुरोध पत्र भेजा था। जिसमें जंगली सूवरों और नीलगाय को मारने पर रोक लगायें और इन्हें फसलों से दूर रखने हेतु देशी तरीकों, आर्गेनिक तरीकों और इलैक्ट्रिक तरीकों का उपयोग करें। विभाग ने रिप्लाई में कहा कि सलेकचंद जैन द्वारा बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों के संदर्भ में संवेदनशील दृष्टिकोण विचार योग्य एवं प्रशंसनीय है। आपके द्वारा सुझाए गए समाधानों में से कतिपय को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बिहार में जल्द से जल्द क्रियांवित किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page