समाचार

भगवान महावीर स्वामी के 2624 वे जन्म कल्याणक समारोह कार्यक्रम आज से प्रारंभः प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा व शोभायात्रा


अंतिम तीर्थंकर शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज सागवाडा द्वारा गुरुवार को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। जैन समाज के प्रतिष्ठाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को सम्पूर्ण जगत मे शांति कामनार्थ 84 लाख मंत्रों का नायक महामंत्र णमोकार का जाप किया जाएगा। पढ़िए सागवाड़ा की यह पूरी खबर…


सागवाड़ा। सागवाड़ा जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के अंतिम तीर्थंकर शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2624 वा जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन समाज सागवाडा द्वारा गुरुवार को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। जैन समाज के प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को नगर के सभी जैन मंदिरों में विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष मे श्रावकों द्वारा सम्पूर्ण जगत मे शांति कामनार्थ 84 लाख मंत्रों का नायक महामंत्र णमोकार का जाप किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष रिनेश कोठारी ने बताया कि रात्रि मंे स्थानीय दिगम्बर जैन बोर्डिंग परिसर मे भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सेठ महेश कुमार नोगमिया ने बताया कि गुरुवार को जन्म कल्याणक अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा व शोभायात्रा

इसके बाद श्री शांतिनाथ जिनालय मे भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा होगी। इसके बाद नगर के प्राचीन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन जूना मंदिर से महावीर भगवान की प्रतिमा को गंध कुटी मे विराजित कर बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो लोहारिया तालाब की पाल पर स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी, जल मन्दिर पहुंचेगी। जहां गंधकुटी मे विराजित महावीर भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। सांयकाल जैन बोर्डिंग मे समाज का स्वामी वात्सल्य होगा। उसके बाद भगवान का झूला झूलाना आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जैन युवा मंच के अध्यक्ष वैभव गोवाडिया ने बताया कि वर्धमान सोसायटी में नव प्रतिष्ठित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का गुरुवार को महाभिषेक और पूजा होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page