समाचार

कुन्थुसागर दिगंबर जैन नसिया में जिन सहस्रनाम महामंडल विधान की मंगल आराधनाः मुनिश्री पुण्य सागर महाराज ससंघ का मिल रहा सानिध्य


कुन्थुसागर दिगंबर जैन नसिया में जिन सहस्रनाम महामंडल विधान की मंगल आराधना की जा रही है। पांच दिन का यह कार्यक्रम धार्मिक भावनाआंे से परिपूर्ण है। श्रद्धा भाव से जैन समाज के लोग अभिषेक और अन्य विधान कर रहे हैं। पढ़िए धरियावद से लक्की रजावत की यह खबर…


धरियावद। नगर के दिगंबर जैन दशा हुमड समाज के श्री कुन्थुसागर दिगंबर जैन नसिया मंदिर मंे पांच दिवसीय जिन सहस्रनाम महामंडल की आराधना, भक्तिभाव पूर्वक चल रही है। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनिश्री पुण्य सागर महाराज ससंघ ( 20 पिच्छी) के मंगल सानिध्य में हो रहे कार्यक्रम मंे इन पांच दिनों में 1008 अर्घ चढाए जाएंगे। विधान के तीसरे दिन सुबह भगवान के पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा मुनि श्री के सानिध्य में हुई।

इनको मिला शांतिधारा और अभिषेक का लाभ
मूलनायक आदिनाथ भगवान की शांतिधारा का लाभ महावीरकुमार डागरिया परिवार को, चिंतामणि पार्श्वनाथ स्वामी का विशेष अभिषेक शांतिधारा का लाभ मनोजकुमार बदामिलाल दोशी परिवार को मिला। साथ ही संघ के कल्पद्रुम श्रेयांसनाथ भगवान की शांतिधारा का लाभ ममता हंसमुख दोशी को मिला।

भगवान की संगीतमय पूजा की
भगवान की संगीतमय पूजा प्रारंभ हुई। प्रतिष्ठाचार्य भागचंद्र जी शास्त्री एवं प्रतिष्ठा चंद्रिका ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी के सानिध्य में इंद्र-इंद्राणियांे ने भगवान की विभिन्न पूजा की। भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए।

मुनिश्री के पाद प्रक्षालन किए
पूजन के बाद मुनिश्री के पाद प्रक्षालन हुए। जिसका लाभ अनिल कुमार नीता पचोरी परिवार ने पाया। साथ ही तपस्वी मुनिश्री महोत्सव सागर जी महाराज एवं तपस्वी मुनिश्री उदित सागर जी महाराज के चरण प्रक्षालन भी किए गए। इस अवसर पर नगर के जैन समाज से बडी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

मुनिश्री के उपवास का पारणा कल
मुनिश्री महोत्सव सागर महाराज का 38 उपवास के बाद महापारणा सोमवार को किया जाएगा। मुनिश्री के संघस्थ तपस्वी मुनिश्री महोत्सव सागर महाराज की विगत 38 दिनों से कठिन उपवास की साधना चल रही थी।

 

31 दिसंबर को होगा कवि सम्मेलन एवं भक्ति संध्या
नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को शाम को कवि सम्मेलन एवं भक्ति संध्या का आयोजन होगा। जिसमंे कलाकार जैन भजनों पर प्रस्तुती देंगे। साथ ही मध्यरात्रि भगवान आदिनाथ स्वामी एवं मुनिश्री की मंगल आरती होगी। जिसमे नगर का जैन समुदाय सम्मिलित होकर पुन्यार्जन करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page