समाचार

आर्यिका विजयमती माताजी की जन्मजयंती आज: शान्तिनाथ मंदिर में होंगे अनेकों आयोजन


कामां में शान्तिनाथ दिगम्बर जैन दीवान मंदिर समिति द्वारा मूलनायक शांतिनाथ भगवान की स्थापना तिथि एवं गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी की 95वीं जन्म जयंती महोत्सव मंगलवार को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


कामां। कस्बे के शान्तिनाथ दिगम्बर जैन दीवान मंदिर समिति द्वारा मूलनायक शांतिनाथ भगवान की स्थापना तिथि एवं गणिनी आर्यिका विजयमती माताजी की 95वीं जन्म जयंती महोत्सव मंगलवार को विभिन्न आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन बड़जात्या के अनुसार वैशाख सुदी द्वादशी मंगलवार को दीवान मंदिर में मूलनायक भगवान शांतिनाथ भगवान की स्थापना तिथि एवं प्रथम गणिनी समाधि कल्पद्रुम आर्यिका 105 विजयमति माताजी की जन्म जयंती ( बैशाख सुदी द्वादशी) महोत्सव के रूप में आयोजित की जाएगी । कार्यक्रम के तहत सुबह सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। संध्याकाल में भक्तामर स्त्रोत्र पर 48 दीप प्रज्ज्वलित, महाआरती व गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम का पुण्यार्जक जम्बू कुमार राजकुमार जैन विवेक जैन बड़जात्या परिवार होगा।

मन्दिर के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि विजयमती माताजी की जन्मस्थली कामां ही है और उनका जन्म संतोषी लाल बड़जात्या व चिरौंजी देवी के आंगन में हुआ। कुशाग्र बुद्धि की धारी शरबती ने आचार्य विमल सागर से दीक्षित होकर विजयमती नामकरण से अलंकृत हो प्रथम गणिनी का सर्वोच्च पद प्राप्त किया। आपने सम्पूर्ण भारतवर्ष की पद यात्रा कर जैनत्व का गौरव बढ़ाया तो लगभग 300 से अधिक जैन शास्त्रों का लेखन भी किया।आप अनेको सन्तो की साधना में सहभागी रही साथ ही उन्हें अध्ययन भी कराया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page