समाचार

गढ़ी और अरथूना की गौरव आर्यिकाओं ने वागड़ की सुख-समृद्धि का दिया आशीर्वाद : अहमदाबाद में होगा चातुर्मास


अहमदाबाद के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवासरत आर्यिका श्री देवयश मति जी एवं आर्यिका श्री देवागम मति जी ने वागड़ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की मंगलकामना की। दोनों आर्यिकाओं का वर्ष 2026 का चातुर्मास अहमदाबाद में संपन्न होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।


अहमदाबाद। सोला रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवासरत गढ़ी गौरव आर्यिका श्री देवयश मति जी एवं अरथूना गौरव आर्यिका श्री देवागम मति जी ने दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप, जिला बांसवाड़ा के जिला संयोजक अजीत कोठिया, कुसुम कोठिया, हीना कोठिया एवं अहाना कोठिया को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए वागड़ क्षेत्र में सुख, समृद्धि, सुवृष्टि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

अहमदाबाद में होगा चातुर्मास

दोनों आर्यिकाओं का वर्ष 2026 का चातुर्मास न्यू मिलन जैन सोसायटी, अहमदाबाद में आयोजित होगा। वे 15 जुलाई तक चातुर्मास स्थल पर पहुंचेंगी तथा 26 जुलाई 2026 को मंगल कलश स्थापना के साथ चातुर्मास का शुभारंभ होगा।

श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

आर्यिका माताजी द्वय ने वागड़ एवं मेवाड़ क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से मंगल कलश स्थापना समारोह में अहमदाबाद पधारकर धर्म लाभ एवं ज्ञान लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

मुनि संघ को कराया आहार

इसी अवसर पर दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप के सदस्यों को मुनि श्री अपूर्व सागर जी, मुनि श्री अर्पित सागर जी एवं मुनि श्री विवर्जित सागर जी को आहार कराने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। संतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद देते हुए देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम वर्षा की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page