जैन समाज के सेवाभावी महेंद्र और संजय जैन के बड़े भाई नमन के पिता राजेंद्र जैन धरमपुरी वाले का हृदयाघात से निधन हो गया। इससे सकल जैन समाज में शोक की लहर छा गई। अंतिम संस्कार के समय सभी जन मानस का मन भारी और आंखें नम थीं। समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धामनोद से पढ़िए, यह खबर…
धामनोद। जैन समाज के सेवाभावी महेंद्र और संजय जैन के बड़े भाई नमन के पिता राजेंद्र जैन धरमपुरी वाले का हृदयाघात से निधन हो गया। अटैक इतना जबरदस्त आया कि संभालने का मौका नहीं मिला। इससे सकल जैन समाज में शोक की लहर छा गई। परिवार को अंतिम यात्रा खलघाट ले जाकर नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस असामयिक निधन पर समाज अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष शैलेंद्र जैन मुनिसेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन, सचिव संजय जैन के अलावा धरमपुरी, इंदौर, महेश्वर, मंडलेश्वर, कसरावद, सनावद के समाजजनों ने भावांजलि अर्पित की।
राजेंद्र जैन ने वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा में उत्साह से भाग लिया था। किसी को क्या मालूम था कि यह व्यक्तित्व एक दिन बाद दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। अंतिम संस्कार के समय सभी जन मानस का मन भारी और आंखें नम थीं। मुनि सेवा समिति के सदस्यों ने घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की। धर्मशाला की व्यवस्थाओं को भी संभाला। निधन के बाद लायंस क्लब के माध्यम से नेत्र दान भी किए।













Add Comment