समाचार

महावीर जयंती पर निकली थी रथ यात्रा : स्वर्ण रथ यात्रा के दौरान प्रस्तुत की गई झांकियों के पुरस्कारों की घोषणा 


दिगंबर जैन समाज द्वारा 3 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन स्वर्ण रथ यात्रा कांच मंदिर से लेकर राजवाड़ा जवाहर मार्ग होते हुए वापिस कांच मंदिर तक निकाली गई थी। इस स्वर्ण रथ यात्रा में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहा था। इस झांकियों के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी और राजेश जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज द्वारा 3 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन स्वर्ण रथ यात्रा कांच मंदिर से लेकर राजवाड़ा जवाहर मार्ग होते हुए वापिस कांच मंदिर तक निकाली गई थी। इस स्वर्ण रथ यात्रा में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रहा था। दरअसल महावीर जयंती चल समारोह में दिगंबर जैन समाज के अंतर्गत आने वाले सभी समाज द्वारा झांकी और शोभायात्रा प्रदर्शनी निकाली गई थी। समाज के संजीव जैन संजीवनी एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पंड्या, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, महामंत्री विपुल वांझल, महावीर ट्रस्ट के अमित कासलीवाल द्वारा इन चलित झांकियों एवं शोभायात्रा के परिणाम घोषित किए गए हैं।

प्रथम पुरस्कार दो झांकियों को प्राप्त हुए हैं।

1. खरौआ समाज

2. परवार समाज, चंद्रप्रभु जिनालय, इंदौर

द्वितीय पुरस्कार

1. बघेरवाल समाज

2. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मैन

3. नंदा नगर मंदिर

तृतीय पुरस्कार

1. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर

2. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनीयस

सांत्वना पुरस्कार

1. पोरवाड़ समाज

2. दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर विजयनगर

3. गोला पूर्व समाज

4. स्मृति नगर मंदिर

5. छावनी मंदिर

ये परिणाम समाज की निष्पक्ष कमेटी के बनाए निर्णायक मंडल ने निकाले। निर्णायक मंडल इस प्रकार था…

1. सरला सांमरिया

2. अंकिता जैन

3. ममता खासगीवाला

4. अंशु गोधा

5. दीपा गोधा

6. शिल्पा गंगवाल

7. सोनल जैन

8. सुनीता सेठी

9. कौशल्या पतंगिया

10. सपना कासलीवाल

11. सुभाष सेठिया

सभी मंदिरों एवं समाज की कमेटियों, ग्रुपों द्वारा इस भव्य समारोह को व्यवस्थित एवं शानदार बनाने में कड़ी मेहनत की गई थी। दिगंबर जैन समाज के मंत्री डॉ. जैनेंद्र जैन, दिलीप पाटनी, रितेश पाटनी, प्रिंसिपल टोंगिया, टीके वेद, आदित्य कासलीवाल, धीरेंद्र कासलीवाल सहित सभी ने विजेता समाजों और ग्रुपों को बधाई दी। समाज के अध्यक्ष पाटोदी ने बताया कि शीघ्र ही एक भव्य समारोह में विजेता झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
4
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page