समाचार

आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित

आंदोलन को लेकर बैठक आयोजित

नई दिल्ली (संजय जैन)। विवेक विहार स्थित जैन मंदिर में प. पूज्य मुनि श्री 108 विहर्ष जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता, संरक्षण, स्वतंत्र पहचान और तीर्थराज को पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए अगामी कार्यवाही पर विचार करने के लिए बीते रविवार को बैठक आयोजित की गयी।

Video देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटियों की सभा में विश्व जैन संगठन द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गई। इसके साथ संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान रविवार, 11 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से देशव्यापी श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पूज्य जैन संतों के सानिध्य में समाज की एकजुटता का संदेश देते हुए मांगों के समर्थन में संयोजित विशाल धर्मसभा व रैली के लिए आह्वान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page