समाचार

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा ने दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस: दृष्टिहीन बच्चों ने देशभक्ति गीतों से अतिथियों को किया भावुक


मप्र दृष्टिहीन कल्याण संघ की ओरसे संचालित हेलेन केलर स्कूल छात्रावास में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर शहीद गौतम जैन के परिजनों का सम्मान किया गया। संगीतमय कार्यक्रमों से देशप्रेम की धारा बही। बच्चों की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर हो गया। पढ़िए इंदौर से हरिहरसिंह चौहान की यह खबर…


इंदौर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा के तत्वावधान में मप्र दृष्टिहीन कल्याण संघ की ओर से संचालित हेलेन केलर स्कूल छात्रावास में बच्चों के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज का वंदन कर किया गया। साथ ही राष्ट्रीय गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। हेलेन केलर स्कूल छात्रावास के दृष्टिहीन बच्चों ने गणतंत्र दिवस के बारे में उद्बोधन देकर पर्व का महत्व बताया। दृष्टिहीन बच्चों ने संगीतमय राष्ट्रीय गीत और वंदे मातरम् तथा अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। दृष्टिहीन बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति देखकर सभी लोग इतने भावुक हुए कि उनकी आंखें नम हो गई।

शहीद गौतम जैन के परिजनों को किया सम्मानित

इस अवसर पर युद्ध में शहीद गौतम जैन इंदौर की माताजी सुधा सुमत प्रकाश जैन शहीद के बड़े भाई डॉ.सिद्धार्थ जैन और भतीजे अरिंजय जैन का मुख्य अतिथि मप्र दृष्टिहीन कल्याण संघ के अध्यक्ष अनिल भंडारी और सचिव चौहान और रोटरी क्लब के घनश्याम साहू, इंदौर आकाशवाणी से शिखा साहू, ने तिरंगा दुपट्टा, बैंच लगाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

फल और ड्राय-फ्रूट्स का किया वितरण

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत और वंदे मातरम से किया गया। सभी अतिथि और गणमान्य जनों ने दृष्टिहीन बच्चों और छात्रावास के सभी पदाधिकारियों को सामूहिक फल, मिठाई, नाश्ता और ड्राय-फ्रूट्स का वितरण किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में सुधा जैन, राजीव रत्न, पल्लीवाल शाखा इंदौर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मंत्री इंद्रकुमार जैन, कोषाध्यक्ष आरडी ऊषा जैन, प्रचार मंत्री ऋषभ, डॉ. सिद्धार्थ (सीएचएल अपोलो), प्रवीण, राकेश आदि मौजूद रहे। आभार शाखा अध्यक्ष राजेंद्रकुमार जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page