समाचार

आदित्य जैन की मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्ति, महावीर इंटरनेशनल युवा कुचामन ने किया स्वागत: ग्रामीण सेवा को परमधर्म मानने वाले डॉ. आदित्य जैन का समाज ने किया सम्मान


कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल युवा संस्था द्वारा आदित्य जैन का मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति पर स्वागत किया गया। समाजजन और परिवार में हर्ष का माहौल है। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की खास रिपोर्ट…


कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल युवा संस्था द्वारा आदित्य जैन सुपोत्र मंजू काला एवं पुत्र वीर मुकेश डिम्पल काला का मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्त होने पर तिलक, माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

डॉ. आदित्य जैन ने कहा कि उनके दादा स्व. प्रकाश चंद काला की प्रेरणा थी कि वे डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करें और इसे ही परमधर्म मानकर कार्य करेंगे।

स्वागत समारोह में संस्था अध्यक्ष वीर आनंद आशा सेठी, सचिव वीर विकास नीतू पाटनी, कोषाध्यक्ष वीर पारस नेहा पहाड़िया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही नए सदस्यों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खुशबू पाटनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page