समाचार

निकाली गई विमानयात्रा : गाजे-बाजे के साथ मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक


श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आदिनाथ भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर )। श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में आदिनाथ भगवान जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक, इंदिरा चौराहे, रामलीला मैदान, पुराना बाजार से होकर निकली। वहीं गाजे-बाजों के साथ शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकलती हुई वापस बड़ा जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे भजन सुनाता डीजे चल रहा था। युवक और युवतियां नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे।

उनके पीछे सैकड़ों इंद्र-इंद्राणी पीले वस्त्रों में चल रहे थे। शोभायात्रा के विमान में श्रीजी विराजमान थे। सभी ने अपने-अपने द्वार पर भगवान की आरती उतारी। शोभायात्रा का समापन के बाद भगवान आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा हुई। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य राजेश खिमलासा और अनिल मिठया को तथा शांतिधारा करने का सौभाग्य शिखर चंद्र मिठया और प्रमोद सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ। मूलनायक पर ध्वजारोहण प्रवीण सिंघई ने किया।

सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी रविन्द्र सिंघई ने संपन्न कराईं। संचालन प्रमोद चौधरी और नीलेश सराफ ने किया। वहीं श्रीयशोदय तीर्थ क्षेत्र में भी भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई और भगवान आदिनाथ का अभिषेक-पूजन किया गया। आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव पर अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया और सांध्यकालीन बेला में भक्तामर स्तोत्र पाठ और संगीतमयी आरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page