समाचार

आदिनाथ जन्मकल्याण पर्व नेत्र शिविर संपन्न: शोभायात्रा में दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश  


आदिनाथ जन्मकल्याणक पर्व पर शोभायात्रा के साथ अन्नपूर्णा संस्था का 107 वां नेत्र शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मतदान जागरूकता रैली और सकोरे वितरण के साथ 34 मरीजों की जांच कर 17 को निशुल्क ऑपरेशन हेतु दाहोद भेजा गया। पएि़ए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…  


धामनोद। 3 अप्रेल को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने के उपरांत मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा एवं पारमार्थिक संस्था द्वारा दृष्टि नेत्रालय दाहोद के तकनीकी सहयोग से 107 वां नेत्र शिविर संम्पन्न हुआ। जिसमें 34 मरीजों की जांच कर 17 को चयनित कर निशुल्क ऑपरेशन, दवाई, चश्मे हेतु भोजन पैकेट के साथ ससम्मान बस में बैठकर दाहोद के लिए रवाना किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि निमाड़ महिला मंडल अध्यक्ष प्रभा प्रधान के साथ किरण जैन, अंतिम जैन, अशोक प्रधान मौजूद रहे। अतिथियों, रोगियों द्वारा दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथियों का मोती माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान दिए गए।

इसके पूर्व चिकित्सक टीम एवं रोगियों के साथ मतदान जागरूकता विषय को लेकर रेली भी आयोजित की गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए जीवदया प्रकल्प के तहत पक्षियों को पेयजल मिल सके इस हेतु मिट्टी के सकोरों का वितरण भी किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों के ब्लड शुगर, ब्लडप्रेशर व सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई।

विजय नामदेव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पुष्परंजन बर्वे, शशि श्रीवास्तव, अजय जैन, अनिल कुशवाह, कविता तोमर, प्रभु स्वामी, मीनाक्षी पटेल, निशा राठौड़ एवं अनेक सेवादार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष दीपक प्रधान ने किया व आभार डॉ राहुल कुशवाह ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page