समाचार

आचार्य श्री सुधासागर ने धर्म के महत्व के बारे में बताया : प्रतिकूल अवस्था मे जो धर्म पालन कर रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं


श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधा सागर महाराज ने आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भौतिक दौड़भाग की जिंदगी मे थोड़ा बहुत भी जो धर्म कर रहा है। वह पुण्यवान है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधा सागर महाराज ने आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भौतिक दौड़भाग की जिंदगी मे थोड़ा बहुत भी जो धर्म कर रहा है। वह पुण्यवान है क्योंकि चतुर्थकाल मे जो पुण्य हजारों वर्ष में एकत्रित करके होता था। वही पुण्य पंचमकाल में एक वर्ष की मेहनत मे हो सकता है क्योंकि चतुर्थ काल, उस रास्ते के समान है, जहां खूब रोशनी है, मार्ग सूचक बोर्ड लगा है और लोग भी मार्ग बताने वाले मिल जाते हैं।

परन्तु पंचम काल उस रास्ते के समान है जहां घोर अंधेरा है। कोई मार्ग सूचक बोर्ड भी नहीं लगा है और कोई मार्ग बताने वाला नहीं है। फिर भी मंजिल पर बड़े जा रहे हैं। अत: इस काल मे जितना भी समय मिले व्यक्ति को मंगल प्रवचन, पूजन, अभिषेक, आहार दान आदि धर्म ध्यान किया अवश्य करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रतिकूल परिस्थिति में धर्म करने वालों की तो स्वर्ग में भी प्रशंसा होती है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में धर्म नहीं होता और न धर्म कार्य मे पति का सहयोग नहीं मिलता।

उसके बाद भी उस घर की स्त्री धर्म का डंका बजाती हैं। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। धर्म करते रहो न जाने कब तुम्हारा शुभ का समय आ जाए, कोई जरूरी नहीं पहले नहीं कुछ हुआ तो आगे भी कुछ न हो। धर्मसभा का शुभारंभ श्रमण संस्कृति महिला मंडल छीपीटोला की सदस्यों ने भक्ति गीत पर सुंदर मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। इस दौरान श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एव आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारियों ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मसभा में मुख्य रूप से निर्मल मोठया, मनोज जैन बाकलीवाल, नीरज जैन जिनवाणी, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, जगदीशप्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, शुभम जैन, अमित जैन बॉबी, राहुल जैन, मुकेश जैन, समकित जैन, राजेश जैन सेठी, दिलीप जैन, रमेश चंद जैन, अनिल जैन रईस, नरेश लुहारिया, राकेश जैन बजाज, अंकेश जैन समस्त आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page