समाचार

आचार्य श्री प्रमुख सागर‌ महाराज ससंघ का चातुर्मास : मंगल कलश कूपन वितरण की योजना शुरू, 5100 रुपए प्रति कूपन की राशि 


आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ का 28वां चातुर्मास महती धर्मप्रभावना के साथ भगवान महावीर धर्मस्थल में चल रहा है। यह दो जुलाई को मंगल कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ था। इसमें श्री दिगम्बर जैन पंचायत ने भाग्यशाली मंगल कलश कूपन वितरण की योजना को लागू किया है जिसकी‌ राशि 5100 रुपए प्रति कूपन रखी गई है। पढ़िए रिपोर्ट…


गुवाहाटी। आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ का 28वां चातुर्मास महती धर्मप्रभावना के साथ भगवान महावीर धर्मस्थल में चल रहा है। यह दो जुलाई को मंगल कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ था। इसमें श्री दिगम्बर जैन पंचायत ने भाग्यशाली मंगल कलश कूपन वितरण की योजना को लागू किया है जिसकी‌ राशि 5100 रुपए प्रति कूपन रखी गई है। पंचायत के निर्णयानुसार इस ऐतिहासिक चातुर्मास के मंगल कलश का चयन भाग्यशाली मंगल कलश कूपन के जरिए होगा।

इसके लिए एक टीम बनाई गई है जिसमें ओमप्रकाश सेठी (9435145161), श्री शोभागमल गंगवाल (9864028449), निरंजन गंगवाल (9864411388), ‌ संयोजकत्व में मानिकचंद झांझरी (8822006790), जयकुमार छाबड़ा (9435044473), सुमेरचंद गोधा (9435190525), रामचंद्र सेठी (9435040124), जितेन्द्र गंगवाल (9435048766), श्री ललित कुमार गंगवाल (9864279788), जय कुमार सेठी (9864041886) की एक टीम का गठन किया है जो गुवाहाटी समाज सहित पूर्वांचल के सभी परिवारों से संपर्क कर चातुर्मास मंगल कलश कूपन आवंटन का कार्य करेगी।

आपको बता दें कि एक समाज दूसरे समाज का पूरक होता है। किसी भी समाज द्वारा आयोजित प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रमों में प्रत्येक समाज/श्रावक का यह कर्तव्य होता है कि वह कार्यक्रम को संपादित करने व उसकी सफलता में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। पूर्वांचल समाज के सभी महानुभावों से अनुरोध है कि पंचायत द्वारा गठित टीम से अपनी-अपनी भावना/सामर्थ्यानुसार भाग्यशाली मंगल कलश कूपन हासिल कर लें।

ज्ञातव्य हो कि चातुर्मास समापन पश्चात आचार्य श्री ससंघ के सान्निध्य में इन भाग्यशाली मंगल कलश कूपन का ड्रा के जरिये चयन किया जाएगा और जिस भाग्यशाली परिवार या व्यक्ति का ड्रा के जरिये चयन होगा वह कूपन विजेता परिवार या व्यक्ति इस सर्व ऋद्धियों-सिद्धियों से संपन्न व अनेकों मंत्रोच्चारण से सिद्ध इस चातुर्मासिक मंगल कलश को आचार्य श्री के कर कमलों से समग्र समाज की साक्षी में प्राप्त करने का अधिकारी होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page