समाचार

22 या 23 मई को मंगल प्रवेश की संभावना :  आचार्य ज्ञेयसागर के आगरा की ओर बढ़ते कदम


सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज तीर्थवन्दना हेतु मुरैना से अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी पहुंचे थे। अतिशय क्षेत्र में कुछ समय साधनारत रहने के पश्चात गुरुदेव ने आगरा की ओर पद विहार कर दिया है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ के चरण आगरा की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुदेव के परम भक्त अनूप जैन भण्डारी ने बताया कि परम् पूज्य सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज तीर्थवन्दना हेतु मुरैना से अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी पहुंचे थे। अतिशय क्षेत्र में कुछ समय साधनारत रहने के पश्चात गुरुदेव ने आगरा की ओर पद विहार कर दिया है। अगली आहारचर्या बयाना में होगी। पूज्य गुरुदेव के 22 या 23 मई को आगरा में मंगल प्रवेश की संभावना है। पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का 27 मई को आचार्य पदारोहण दिवस है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरुदेव के आचार्य पदारोहण दिवस पर विशेष आयोजन हो सकता है।

श्रीफल किया अर्पित

ज्ञातव्य हो कि पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में वर्षायोग हेतु जैन समाज सहारनपुर, जैन समाज मुजफ्फरनगर, जैन समाज कमलानगर आगरा, ज्ञानतीर्थ महा आराधक परिवार मुरैना ने श्रीफल अर्पित किया है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page