छोटा महावीरजी कागदीपुरा में प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण के शताब्दी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अभिषेक एवं शांतिधारा कर विधान पूजन किया। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर स्तूप का भूमि पूजन किया गया। कागदीपुरा से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…
कागदीपुरा । छोटा महावीरजी कागदीपुरा में प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण के शताब्दी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अभिषेक एवं शांतिधारा कर विधान पूजन किया। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर स्तूप का भूमि पूजन किया गया।
भूमिपूजन के पुण्यार्जक रहे बसंत कुमार, संजयकुमार जैन, प्री पैक इलेक्ट्रिकल्स इंदौर को सौभाग्य मिला। इस अवसर पर तीर्थ प्रमुख विनय छाबड़ा,इंजी आशीष जैन, अजीत छाबड़ा, संजय छाबड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला मंडल की चेतना छाबड़ा, मनीषा जैन, कल्पना छाबड़ा ,सपना जैन और अशोक कासलीवाल इंदौर मौजूद रहे।













Add Comment