समाचार

अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल ललितपुर के महापंचकल्याणक प्रतिष्ठा 31 जनवरी से

-पार्श्वनाथ कॉलोनी में मुनि सुधासागर दी के सानिध्य में रखी गई संत शाला की अधारशिला

ललितपुर. राजीव सिंघई । अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर के अतिभव्य जिनालय का महापंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होना सुनिश्चित हुआ है। रविवार को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन हुआ, जिसमें भगवान के माता-पिता बनने का पुण्यार्जन कल्पना राजेन्द्र लल्लू थनवारा को मिला। इसके अतिरिक्त सौधर्म इन्द्र के लिए सुमन-स्वतंत्र मोदी नाराहट, धनपति कुबेर के लिए अशोक सुधा दैलवारा परिवार चयनित हुए।

दोपहर में मुनि श्री के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश अशोकनगर के संयोजन में हुए पात्र चयन में प्रतिष्ठा महोत्सव के महायज्ञ नायक सुरेश चंद गुणमाला-रचना संजीव सीए, भरत चक्रवर्ती – शिखरचंद रवीन्द्र अलया, बाहुबली – रामप्रकाश संजीव कुमार ममता स्पोर्ट, ईशान इन्द्र – विनय कुमार नीरज जैन मडावरा, सनत इन्द्र संजीव कुमार राजीव कुमार लकी, यज्ञनायक- महेन्द्र कुमार मनोज कुमार सराफ, राजमल – अखिलेश गदयाना, ब्रहमेन्द्र- राजेन्द्र राजेश सिंधई धौर्रा, राजा श्रेयांश- शीलचंद राजीव अनौरा, शिखरचंद – सुरेन्द्र कुमार लोकेश वैभव सराफ, अभय पारौल, देवेन्द्र श्रीस सिंघई, अभिनंदन कुम्हैडी आदि को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पात्र चयन के लिए धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री के चित्र का अनावरण कर प्रतिष्ठा महोत्सव के महापात्र माता-पिता के रूप में कल्पना -राजेन्द्र जैन थनवारा द्वारा किया गया। जिसमें मुनि श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ की महिमा बताते हुए कहा कि पाषाण से भगवान बनाने की मांगलिक क्रिया में जहां अपूर्व धर्म की प्रभावना होती है, वहीं प्रमुख पात्र बनकर धर्मात्मा असीम पुण्य का संचय करते हैं। धर्मसभा में चयनित पात्रों का दिगम्बर जैन पंचायत के पदाधिकारियों श्रेष्ठियों ने सम्मान करते हुए उनके पुण्य की अनुमोदना की।

इसके पूर्व प्रातःकाल आजादपुरा में पार्श्वनाथ कॉलोनी में मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में संतशाला का शिलान्यास हुआ, जिसका पुण्यार्जन अभय हेमलता अक्षय चित्रा बुढवार, पुष्पा राजेश राजीव पापड परिवार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर में भूतल पर मूलनायक भगवान का पुण्यार्जन रीता संजीव सतीश बंटी आनंद परिवार एवं वेदिका का पुण्यार्जन शान्तीबाई अजय जैन गंगचारी परिवार को मिला। प्रथम तल पर मुनि सुव्रतनाथ भगवान का पुण्यार्जन विमला राकेश राजेश लागौन परिवार एवं वेदिका का पुण्यार्जन कमला मनोज छप्पनभोग परिवार को मिला।

द्वितीय तल पर शान्तिनाथ भगवान का पुण्यार्जन, वेदिका का पुण्यार्जन सुरेश चंद संजीव सीए, अशर्फीदेवी शान्त पारौन परिवार, मंदिर के शिखर का पुण्यार्जन चन्द्रकुमार उषादेवी अज्जूबाबा अनुज मेडीकल परिवार, कोमलचंद मनीषा प्रमोद कुमार गुरसौरा परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम से पूर्व धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया तथा पादप्रक्षालन के उपरान्त मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुण्यार्जन किया।

धर्मसभा का संचालन महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया द्वारा किया। मुनि सुधासागर महाराज ससंघ का रविवार को पडगाहन का सौभाग्य आजादपुरा स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में मनीषा-जितेन्द्र जैन लागौन परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन का सौभाग्य अनुपमा सतीश जैन बजाज परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन का सौभाग्य सुरेन्द्र जैैन विरधा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन का सौभाग्य प्रभात जैन साढूमल परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावकों नेमुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाएं कीं। इसके उपरान्त पुण्यार्जक परिवार द्वारा गुरु भक्ति एवं संगीतमय आरती की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page