समाचार

आचार्य वर्द्धमान सागर जी की अगवानी और चातुर्मास का निवेदन

रिपोर्टिंग- राजेश पंचोरी ,इंदौर

इंदौर। वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी गुरुदेव संघ का विहार महावीर अतिशय क्षेत्र के लिए चल रहा है। विहार के दौरान आचार्य श्री मध्यप्रदेश के बदनावर पधारे। इस अवसर पर जैन भामाशाह दंपति आदरणीय अशोक, श्रीमती सुशीला पाटनी, सुरेशजी एवं श्रीमती शांता देवी पाटनी एवं परिवार किशनगढ़ श्री संजय पापड़ीवाल, महेंद्र जी पाटनी उरसेवा किशनगढ़ द्वारा गुरुदेव संघ की आगवानी वंडर सीमेंट फैक्ट्री में की।

वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी का विहार श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के लिए चल रहा है। 1 जून की आहार चर्या वंडर सीमेंट बदनावर में हुई। आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी को पड़गाहन और आहार देने का सौभाग्य दानवीर आदरणीय श्री अशोक जी पाटनी एवम श्रीमती सुशीला जी पाटनी आर के मार्बल परिवार किशनगढ़ को प्राप्त हुआ।

चातुर्मास के लिए आचार्य श्री से निवेदन
आगामी जुलाई 2022 में चातुर्मास स्थापना को देखते हुए प्रतिदिन भक्तों द्वारा नगर आगमन और चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किये जा रहे है।
श्री मांगीतुंगी जी सिद्ध क्षेत्र में आदरणीय अशोक जी पाटनी ने पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी से वर्ष 2022 का वर्षायोग किशनगढ़ में करने का श्रीफल भेंट सपरिवार किया था। आज पुनः आचार्य श्री को किशनगढ़ चातुर्मास करने हेतु निवेदन किया हैइसके पूर्व श्री संजय जी पापड़ी वाल किशनगढ़, श्री महेंद्र जी पाटनी उरसेवा किशनगढ़ने भी आचार्य श्री से वर्ष 2022 का चातुर्मास किशनगढ़ हेतु निवेदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया

श्र्द्धालुओं ने श्रीफल भेंट किये, लिया आशीर्वाद
31 मई को रतलाम दिगम्बर जैन समाज तथा शीतल धाम क्षेत्र से ब्रह्म सविता दीदी ने रतलाम आगमन हेतु श्रीफल भेंट किया। इसी प्रकार सनावद जैन समाज तथा खंडवा जैन समाज से आदरणीय श्री चिन्तामन जी जैन ने आचार्य श्री के दर्शन किये। एक जून को बदनावर में परम पूज्य आचार्य श्री १०८ वर्धमानसागर जी गुरूदेव के दर्शन का लाभ लिया और गुरूदेव से केसरियाजी विहार करने के लिए श्री फल भेंट किया। श्री राजमल जी कोठारी सुंदरलाल जी भाणावत सुरेश जी कोठारी रमण लाल जी भाणावत देवेंद्र जी छापिया जी राजेश पंचोलिया इंदौर ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

You cannot copy content of this page