समाचार

मतदान करने का भी लिया संकल्प : भारत के रंग गरबा के संग में दिखा भारतीय संस्कृति की झलक


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा भारत के रंग गरबा के संग थीम पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 260 सदस्यों ने पार्टी का आनंद लिया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा भारत के रंग गरबा के संग थीम पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 260 सदस्यों ने पार्टी का आनंद लिया। पार्टी के संयोजक आशीष वैशाली जैन एवं अभिषेक भावना जैन ने भारत के सभी रंगों और संस्कृतियों को एक साथ लाने के लिए सभी सदस्यों को 4 समूह में अलग अलग राज्यों के साथ बांट दिया। जिसमें बंगाली भलोभाशी की कप्तान सोनाली आशीष जैन, पंजाबी रॉकस्टार की कप्तान रति मनोज जैन, रंगीलो महारो देश की कप्तान मीति अंकित जैन एवं चेन्नई एक्सप्रेस की कप्तान निधि राहुल जैन ने अपनी कप्तानी के अंतर्गत सभी सदस्यों को आयोजन के पूर्व जमकर अभ्यास कराया। सभी टीमों ने अपने चुने हुए राज्यों और संस्कृति के अनुरूप परिधान, खाद्य, प्रॉप और गानों का चुनाव किया।आयोजन के दौरान जहां आसमान में पूर्णिमा का खिला हुआ चांद था तो वहीं आयोजन स्थल पर भारत की गंगा-जमनी संस्कृति के सारे रंग अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की महती भूमिका विजय मोनिका गोखरू और रुचि चोविष्या जैन ने निभाई। रुचि ने कहा कि यह आयोजन अनेकता में एकता हमारे देश की विशेषता को सार्थक कर रहा है। ग्रुप के वरिष्ठ संरक्षक टी. के. वेद, दिलीप पाटनी, शरद वेद, अक्षय कासलीवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। समस्त कार्यक्रम में जीनियस अध्यक्ष संजय बड़जात्या एवं सचिव जितेंद्र पोरवाल की प्रमुख भूमिका रही। अंत में ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। जीनियस के सभी सदस्यों ने आगामी चुनाव में मतदान करने का भी संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page