समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पण जनसेवी संस्था द्वारा 22 फरवरी (रविवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर 1 से 4 बजे तक पीएन इंटर कॉलेज, कोतवाली के सामने स्टेशन रोड लगेगा। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
ललितपुर। समाजसेवा के उद्देश्य से समर्पण जनसेवी संस्था द्वारा 22 फरवरी (रविवार) को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर 1 से 4 बजे तक पीएन इंटर कॉलेज, कोतवाली के सामने स्टेशन रोड लगेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन (एमडी) ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय रोग, मधुमेह, अस्थि एवं जोड़ रोग, महिला रोग, नाक-कान-गला, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और बाल रोग से संबंधित मरीजों की जांच व सलाह निःशुल्क दी जाएगी। शिविर में इकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी, शुगर, हीमोग्लोबिन तथा बीएमडी (हड्डी की जांच) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संस्था पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।













Add Comment