जैन रत्न मेहता वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार अशोक मेहता के पिताजी मानमल जैन मेहता का आकस्मिक निधन हो गया। समग्र जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जैन रत्न मेहता वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार अशोक मेहता के पिताजी मानमल जैन मेहता का आकस्मिक निधन हो गया। समग्र जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार शाम 4.30 बजे निवास स्थान 75-सी संगम नगर से निकलेगी और पंचकुइया मोक्ष धाम जाएगी। मेहता के निधन पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ अमित कासलीवाल, डॉ. जैनेंद्र जैन, निर्मल कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, कैलाश वेद, नरेंद्र वेद, मयंक जैन, प्रदीप बड़जात्या, कांतिलाल बम आदि समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है और समाज के लिए मेहता का जाना अपूरणीय क्षति बताया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment