आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज ससंघ का मंगल प्रवेश मंगलवार को शाम 5 बजे कुक्षी नगर के नरीमन चौराहा पर हुआ। सभी समाजजनों ने उपस्थित होकर गुरुदेव की मंगल अगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कुक्षी से पढ़िए, यह खबर…
कुक्षी। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि 108 श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज ससंघ का मंगल प्रवेश मंगलवार को शाम 5 बजे कुक्षी नगर के नरीमन चौराहा पर हुआ। सभी समाजजनों ने उपस्थित होकर गुरुदेव की मंगल अगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री नगर में 3 दिन रहकर अपनी धर्म प्रभावना बाटेंगे।
इसके बाद मुनिश्री का विहार श्री तालनपुर जी अतिशय तीर्थ क्षेत्र के लिए होगा। जहां पर मुनिश्री प्रणुतसागरजी के सानिध्य में दो दिवसीय वार्षिक मेला महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए समाजजनों में काफी उत्साह है। मुनिश्री का आशीर्वाद पाकर कुक्षी नगर के समाजजन काफी आनंदित और हर्षित हैं। मुनिश्री की वंदना करने और उनके वचनों को सुनने के लिए बेहद आतुर भी हैं।













Add Comment