समाचार

मोहना में मुनि श्री विनयसागर जी का भव्य मंगल प्रवेश : 3 फरवरी को मनाया जाएगा मुनिश्री का दीक्षा दिवस 


मुनि श्री विनय सागर जी महाराज का बुधवार को मंगल प्रवेश धर्म नगरी मोहना में हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर चराई से मुनिश्री का विहार प्रारंभ हुआ और नगर में गाजेबाजे के साथ प्रवेश हुआ। बच्चों ने ध्वज लेकर तथा महिलाओं ने रंगोली के साथ स्वागत किया। मोहना से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


 मोहना (ग्वालियर)। मुनि श्री विनय सागर जी महाराज का बुधवार को मंगल प्रवेश धर्म नगरी मोहना में हुआ। सुबह साढ़े आठ बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर चराई से मुनिश्री का विहार प्रारंभ हुआ और नगर में गाजेबाजे के साथ प्रवेश हुआ। बच्चों ने ध्वज लेकर तथा महिलाओं ने रंगोली के साथ स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह आरती, पाद प्रक्षालन करके आदरपूर्वक स्वागत किया।

इसके बाद मुनिश्री का मंगल प्रवेश श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गढ़ी मोहना में हुआ। मुनि श्री विनय सागर जी के यहां प्रवचन हुए एवं मंदिर कमेटी पदाधिकारियों एवं आगंतुक अतिथियों ने मुनि चरणों में श्रीफल भेंटकर निवेदन किया कि मुनिश्री का 12वां मुनि दीक्षा दिवस मोहना को प्राप्त हो। मुनि श्री ने अपने भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। 3 फ़रवरी को ग्वालियर की धर्मनगरी मोहना में मुनि दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। मुनिश्री का 4 फरवरी तक मोहना में प्रवास रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page