समाचार

टीएमयू मोबाइल डेंटल वैन अब पहुंचेगी आपके द्वार: कुलाधिपति ने किया डेंटल वेन का शुभारंभ


तीर्थंकर महावीर यूूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नई अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन जनता को समर्पित की। यह वैन मोहल्लों और गांव-गांव आपके द्वार पहुंचेगी। इस मोबाइल डेंटल वैन का कुलाधिपति सुरेश जैन और फर्स्ट लेडी वीना जैन ने जिनालय के सामने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नई अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन जनता को समर्पित की। यह वैन मोहल्लों और गांव-गांव आपके द्वार पहुंचेगी। इस मोबाइल डेंटल वैन का कुलाधिपति सुरेश जैन और फर्स्ट लेडी वीना जैन ने जिनालय के सामने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, वीसी प्रो. वीके जैन आदि की मौजूदगी रही। उद्घाटन से पूर्व ऋचा जैन ने मोबाइल डेंटल वैन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया। कुलाधिपति सुरेश जैन उम्मीद जताई। यह मोबाइल डेंटल वेन सेवा विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इस मोबाइल डेंटल वैन में दी जाने वाली सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। जीवीसी मनीष जैन कहते हैं कि इस मोबाइल डेंटल वेन के माध्यम से उन दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की दंत जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दंत चिकित्सा सेवाएं गांव में ही मिल सकेंगी।

वेन में इंडिपेंडेंट पावर सप्लाई की सुविधा भी 

ईडी अक्षत जैन बताते हैं कि यह मोबाइल डेंटल वेन पूर्णतः सुसज्जित चलता-फिरता डेंटल क्लिनिक है। जिसमें दो आधुनिक डेंटल चेयर हैं। साथ ही वैन में उच्च गुणवत्ता वाली कंपनी का कंप्रेशर, फूल्ली वेल-इक्विप्ड डिजिटल एक्स-रे यूनिट, इंट्रा ओरल स्कैनर, आवश्यक डेंटल उपकरण, आधुनिक सुविधाएं हैं। ये डेंटल वैन पूर्णतः वातानुकूलित है। वेन में मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों के कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। वेन के बाहरी तरफ एक टीवी लगा है। जिससे चलचित्र के माध्यम से मरीजों को जागरूक किया जा सके। इस वेन में इंडिपेंडेंट पावर सप्लाई की सुविधा भी दी गई है। यह मोबाइल डेंटल वेन समाज में दंत स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डेंटल कॉलेज की डायरेक्टर गवर्नेंस नीलिमा जैन, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, उप-प्रधानाचार्या डॉ. अंकिता जैन, डॉ. विकाससिंह, डॉ. अभिनय अग्रवाल, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. शलभ मेहरोत्रा, डॉ. राजीव पाठक के साथ पीजी स्टूडेंट्स डॉ. हर्षित जैन, डॉ. तूलिका सक्सेना, डॉ. स्वयं सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page