समाचार

'एक शाम राष्ट्र के नाम' में गूंजे देश भक्ति के तराने : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरने के सामने अहिंसा पर्वत पर हुआ कार्यक्रम


प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरने के सामने अहिंसा पर्वत स्थित अमर जवान स्मारक पर एक शाम राष्ट्र के नाम का सफल आयोजन हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरने के सामने अहिंसा पर्वत स्थित अमर जवान स्मारक पर एक शाम राष्ट्र के नाम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरणविद अशोक मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने संवैधानिक अधिकार समझना चाहिए और देश एवं समाज के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा को भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक राजेश बियानी ने बताया कि गायक कलाकार राजा सलूजा, सुनील बामनिया, मंगला जैन, श्रीमती जसविंदर बेस ने देशभक्ति आधारित गीतों से श्रोताओं को झुमा दिया।

सम्मान कर कार्यों को सराहा

कार्यक्रम की शुरुआत में बालिका आरना मेहता, चहेती जैन, कियारा मेहता, हिरल जैन ने अपनी राष्ट्र के प्रति भावना प्रकट की। साथ ही इस भावुक अवसर पर पायल परदेसी ने वंदे मातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, एनिमल वेलफेयर, समाज सेवा, योग एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग आदि क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पायल परदेसी, यशवंतसिंह बिस्ट, डॉ अमित सोनी, इंदरसिंह योगी, आनंद यादव, आशा परमार, सुमित्रा अरोरा, राधेश्याम वर्मा, डॉ.अनुपम श्रीवास्तव, राधा तोशनवाल, डॉ. लकी खंडेलवाल, श्रीमती दीक्षित, कांता मजदे को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोरू बियानी, रिवा सिंह, आरएस बियानी, सुमेरसिंह (गोल्डनमेन), केपी सिंह,डाॅ. शिवकांत वाजपेई, विजय शर्मा, मोहन चावडा, हुकुम आंजना, गनु भाई, नेहा जैन आदि उपस्थित थे। आभार कार्यक्रम संयोजक श्रेयांश मेहता ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page