समाचार

गणतंत्र दिवस पर मोक्ष रथ का शुभारंभ किया : महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का आयोजन 


महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद द्वारा सामाजिक एवं परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ते हुए गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मोक्ष रथ (शव वाहन) का शुभारंभ मानव सेवा के अंतर्गत किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद द्वारा सामाजिक एवं परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ते हुए गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मोक्ष रथ (शव वाहन) का शुभारंभ मानव सेवा के अंतर्गत किया गया। जो समाज एवं आमजनों के लिए उपलब्ध रहेगा। राजेश जैन दद्दू एवं महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज श्रेष्ठी गोलू भाई बदलिया कोलकाता, विशिष्ठ अतिथि युवा समाज सेवी स्वप्निल जैन कोठारी एवं समाज जन की उपस्थिति में कार्यक्रम महावीर कीर्ति स्तंभ महावीर ट्रस्ट कार्यालय इंदौर हुआ। अमित कासलीवाल ने महावीर ट्रस्ट के पारमार्थिक कार्यों विकलांग केंद्र, महावीर फिजियोथैरेपी केंद्र, महावीर डेंटल क्लिनिक, महावीर गर्ल्स हॉस्टल, महावीर चेस सेंटर, महावीर शिक्षा योजना, महावीर मेडिकल इक्विपमेंट आदि को आगे बढ़ते हुए महत्वपूर्ण योजना ‘मोक्ष रथ’ (शव वाहन) कार्य को भी निरंतर संचालित करेगा। आप सभी का सहयोग महावीर ट्रस्ट को हमेशा प्राप्त होता रहा है और आशा है आगे भी निरंतर प्राप्त होता रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page