समाचार

14 वर्ष बाद हुआ मुनि श्री अनुमान सागर जी मंगल प्रवेश: सकल जैन समाज की ओर से की गई अगवानी, एक ही मंच पर विराजमान नगर गौरव


 दिल्ली से विहार करते हुए शुक्रवार को 14 वर्ष के बाद नगर की पावनधरा पर नगर गौरव मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सकल जैन समाज ने बैंडबाजों एवं डोलनागाड़ों से अगवानी की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। दिल्ली से विहार करते हुए शुक्रवार को 14 वर्ष के बाद नगर की पावनधरा पर नगर गौरव मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सकल जैन समाज ने बैंडबाजों एवं डोलनागाड़ों से अगवानी की। नगर में विराजमान आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनिसंघ एवं मुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज से महामंगल मिलन हुआ। इंदिरा गाँधी चौराहे साधुओं का भव्य मिलन देख सभी समाजजन अभिभूत हो गए। मिलन के बाद शहर में प्रवेश हुआ। मुनि संघ का जगह-जगह पुष्प वर्षा, पादप्रक्षालन के साथ स्वागत वंदन और अभिनंदन हुआ। शहर के महावीरगंज में वचन कर रहे आचार्य श्री सुबल सागर जी महामुनिराज के चरणों में नमोस्तु बोलकर भव्य मिलन हुआ। एक ही मंच पर दोनों नगर गौरव विराजमान हुए। सैकड़ों की संख्या में लोगो ने धर्म लाभ लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page