दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी एवं फेडरेशन के संयुक्त महासचिव विमल जैन का गत दिनों अल्प प्रवास पर जबलपुर आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त महासचिव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…
जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी एवं फेडरेशन के संयुक्त महासचिव विमल जैन का गत दिनों अल्प प्रवास पर जबलपुर आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त महासचिव ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर फेडरेशन के महासचिव विनय जैन ने शपथविधि अधिकारी के रूप में विशेष उपस्थिति दी। इस अवसर महाकौशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के जबलपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने दी।
परिचय सम्मेलन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का वादा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं संयुक्त महासचिव ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर ‘मेन’ के वरिष्ठ सदस्यों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर ग्रुप के नव नेतृत्व (2026) की ओर से फेडरेशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप वर्ष भर की प्रस्तावित कार्य योजनाओं के बारे फेडरेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाया। साथ ही फेडरेशन के 25 जनवरी को इंदौर में आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए जबलपुर ‘मेन’ ग्रुप के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन प्रभारी प्रशांत प्रियंशी जैन एवं महाकौशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप (ममता) जैन के नेतृत्व में इंदौर प्रस्थान करेगा।
कार्यक्रम में यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस सौजन्य भेंट के दौरान ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, पूर्व अध्यक्ष गोपाल जैन, प्रदीप जैन, प्रशांत जैन, विकास जैन, संयुक्त सचिव प्रशांत जैन, फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य नवीन जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment