समाचार

18वां साप्ताहिक सामूहिक श्री जी जिनाभिषेक किया : जिनागम पंथी श्रावक संघ सहारनपुर की ओर से श्रावकों ने लिया भाग 


नगर में शनिवार को सुबह आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 18वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय, छत्ता बारूमल में संपन्न हुआ। सहारनपुर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


सहारनपुर। नगर में शनिवार को सुबह आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 18वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय, छत्ता बारूमल में संपन्न हुआ। इसमें सभी जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर परिवार की ओर से उपस्थित आदीश जैन, संजय जैन बिट्टू (अध्यक्ष मंदिर समिति), अमित जैन (बिन्नी भैया) आदित्य जैन, विनय जैन, वैभव जैन (पूर्व प्रबंधक) एवं समस्त मंदिर समिति का हृदयपूर्वक विशेष आभार माना गया। सभी ने समस्त व्यवस्था का ध्यान रखते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में योगदान दिया। विशेष आभार बिन्नी भैया का, जिन्होंने समस्त व्यवस्था का ध्यान रखते हुए अभिषेक को सानंद कराया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page