समाचार

राउमा विद्यालय बेडवा में गुरुजनों को जीवन रक्षक टैबलेट किट बांटे: महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने किया आयोजन 


महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राउमावि बेडवा (परतापुर) में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेशचंद्र दोसी ने की। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राउमावि बेडवा (परतापुर) में जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेशचंद्र दोसी ने की। मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र उपाध्याय तथा वीरा कुसुम कोठिया थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टैबलेट किट की जानकारी साझा की। ये किट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदय घात जैसी स्थिति लगे ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1 एस्प्रिन 150 मिग्रा, सोर्बिट्रेट 10 मिग्रा और अटॉर्वेस्टेटिन 80 मिग्रा प्राण रक्षक साबित होती है।

निःशुल्क घुटना रोग जांच शिविर के पंपलेट्स वितरित

विद्यालय के गुरुजनों में भवानसिंह राव, शिल्पा जैन, भूमिका स्वर्णकार, भगवानलाल खांट, जयप्रकाश पाठक, विजय पंड्या, रीना कुमारी, नीलकंठ नाथ रावल, श्यामलाल चरपोटा आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार रमेशचंद्र दोसी ने माना। कार्यालय में 27 जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर डडूका में 25 जनवरी को आयोज्य निःशुल्क घुटना रोग जांच शिविर के पंपलेट्स भी वितरित किए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page