समाचार

दिगंबर जैन परवार सभा का परिचय सम्मेलन : 250 युवक-युवतियों ने दिया परिचय तीन युवक-युवतियों ने चुने जीवन साथी


दिगंबर जैन परवार सभा के 25 वां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एरोड्रम रोड स्थित नृसिंह वाटिका में रविवार को हुआ। इसमें 250 युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन परवार सभा के 25 वां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एरोड्रम रोड स्थित नृसिंह वाटिका में रविवार को हुआ। इसमें 250 युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया एवं तीन युवक-युवतियों के अभिभावकों ने करतल ध्वनि के बीच सम्मेलन में प्राप्त परिचय को परिणय में परिवर्तित करने की घोषणा की। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर 900 प्रत्याशियों के परिचय से परिपूर्ण पत्रिका परिणय मिलन का विमोचन संपादक मंडल के अनिल जैन सप्पु, संदीप जैन गिन्नी एवं अनिल रावत ने अतिथियों से कराया। मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं सागर संभाग कमिश्नर पवन जैन थे।

सभी समाजों की अनिवार्य आवश्यकता बने परिचय सम्मेलन 

अतिथि स्वागत परवार सभा के अध्यक्ष राकेश जैन चेतक, अनिल जैनको, संदीप जैन गिन्नी, सुदीप जैन, सतीश डबडेरा ने किया। अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि परिचय सम्मेलन सभी समाजों की अनिवार्य आवश्यकता बन गए हैं। सम्मेलन के माध्यम से एक ही स्थान पर विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों को परस्पर में परिचय प्राप्त करने और परिचय को परिणय में बदलने का अवसर प्राप्त होता है। आपने उपस्थित प्रत्याशियों और उनके अवभिभावकों से आशा व्यक्त की कि आप सम्मेलन में प्राप्त परिचय को परिणय में परिवर्तित कर अपने घर आंगन में शहनाई के स्वर गुंजायमन करेंगे।

यह समाजजन रहे मौजूद 

इस अवसर पर शरद रावत, डॉ जैनेंद्र जैन, कमल जैन चैलेंजर, नेमी बडकुल, विपुल बांझल, राजीव जैन, राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, दिनेश जैन चेतक, प्रदीप बल्ला पार्षद राजीव जैन, बरखा मालू, मुक्ता जैन, वंदना जैन, सपना जैन आदि समाजजन उपस्थित थे।

चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन किया 

कार्यक्रम के प्रारंभ में चित्र अनावरण अखिलेश जैन चेतक एवं दीप प्रज्वलन आशीष जैन सूत वाला ने किया। मंगलाचरण काव्या जैन एवं आस्था सिंघई ने किया। संचालन भूपेंद्र जैन एवं ज्योति जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page