संपर्क संस्थान पदमपुरा रोड मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से अंर्तमना इवेंट के दीपक सैनी के जन्म दिवस सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार जिओ और जीने दो के उदेश्यों वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल वीराधरा कुचामन सिटी की ओर से दोस्ती से सेवा की भावना से रविवार को सायंकाल 6.30 बजे संपर्क संस्थान पदमपुरा रोड मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा की प्रेरणा से अंर्तमना इवेंट के दीपक सैनी के जन्म दिवस सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, राखी बडजात्या, वीर अजीत पहाडिया वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, अमन पाटनी मिनल, कंचन सैनी सभी ने शिक्षक धीरज सिंह और बच्चों ने साथ नृत्य कर खुशी मनाकर जन्मदिन मनाया।













Add Comment