समाचार

मुनि श्री पद्मसागर जी का कुंडलपुर में मंगल प्रवेश : अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य मिला 


आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज ससंघ का सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में रविवार को प्रातः मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…


 कुंडलपुर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज ससंघ का सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में रविवार को प्रातः मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया गया। मुनि श्री ससंघ पहाड़ स्थित पूज्य बड़े बाबा के मंदिर पहुंचे जहां मुनि श्री ने पूज्य बड़े बाबा के दर्शन कर शांतिधारा का वाचन किया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अनूप साक्षी कविता आयुष सेठी परिवार सूरत, यश, नमन, मुन्नी देवी जैन परिवार आगरा, दिलीप निश्चय एससीजैन न्यू दिल्ली तन्मय नीलांशु प्रतीक जयपुर, सतीशचंद्र अंकित डबरा ,सुभाष चंद्र श्रेयांश जैन दिल्ली, छोटेलाल सुदीप जैन कटनी ,प्रिंस जैन भोपाल, सुनील ईशान जैन औबेदुल्लागंज, अनिल छोटेलाल जैन सागर, दिलीप सिद्धांत जायस अमेठी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक कर अपना जीवन धन्य किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page