समाचार

पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस 17 जनवरी को : कुंडलपुर में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा 


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 17 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव 17 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी मनाएंगे। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व 17 जनवरी सन् 2006 में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों की साक्षी में पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से नए मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हुए थे।

यह भक्तिमय होंगे कार्यक्रम

इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान, बड़ेबाबा महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक रिद्धि कलश, शांतिधारा पूजन होगा। अत्यंत भक्ति भाव पूर्वक पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की जाएगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से यहां पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page