समाचार

भावपूर्ण भक्ति के साथ चंद्र पार्श्व जन्म तप कल्याणक मनाया : चंद्रप्रभु जिनालय परेट मंदिर में रही भक्ति आराधना की धुन


 मूलनायक चंद्र-पार्श्व का नाम ही हरै कष्ट सब पाप, दर्शन पूजन से मिले सब कुछ अपने-आप। अतिशयचंद्र प्रभु जिनालय परेट मंदिर पुस्तक बाजार में चंद्र-पार्श्व तीर्थंकर का जन्म तप कल्याणक महोत्सव भावपूर्ण भक्ति के साथ मनाया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। चंद्र-पार्श्व का नाम ही हरै कष्ट सब पाप, दर्शन पूजन से मिले सब कुछ अपने-आप। अतिशय मूलनायक चन्द्र प्रभु जिनालय परेट मंदिर पुस्तक बाजार भिंड में चंद्र-पार्श्व तीर्थंकर का जन्म तप कल्याणक महोत्सव भावपूर्ण भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंद्र प्रभु विधान एवं पार्श्व प्रभु की पूजन के माध्यम से प्रभु का गुणानुवाद साधर्मी बंधुओं द्वारा किया गया। विधान आयोजक राजीव जैन, गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, वरिष्ठ समाज सेवी जयप्रकाश जैन रज्जू, अजित जैन, डॉ. वीरेन्द्र जैन, सनत चौधरी, सपरिवार सहित चंद्र प्रभु महिला मंडल से स्नेहलता जैन, सुनीता जैन मोदी, इंदु जैन परा परिवार सहित अनेकानेक श्रद्धालुओं ने विधान में शामिल होकर नरदेह को धन्य किया। विधानोपरान्त स्वल्पाहार रज्जू रानीपुरा राजीव जैन के सौजन्य से हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page