इंदौर नगर के विख्यात समाजसेवी और व्यवसायी हसमुख जैन गांधी को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसका शपथग्रहण समारोह 21 दिसंबर को राजस्थान के टोंक जिले के निवई में होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इंदौर नगर के विख्यात समाजसेवी और व्यवसायी हसमुख जैन गांधी को श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसका शपथग्रहण समारोह 21 दिसंबर को राजस्थान के टोंक जिले के निवई में होने जा रहा है। इस समारोह में आचार्यश्री वर्धमानसागरजी महाराज ससंघ का सानिध्य भी प्राप्त होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देशभर के पदाधिकारी और जैन समाज के सदस्यगण शामिल होंगे। हसमुख जैन गांधी ने बताया कि श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के अंतर्गत जैन गजट का प्रकाशन विगत 100 वर्षों से हो रहा है। यह संस्था 128 वर्ष पुरानी है। जैन गजट के अलावा तीर्थ जीर्णोद्धार मासिक, महिला दर्श मासिक पत्रिका का भी प्रकाशन नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महासभा के अंतर्गत श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन धर्म संरक्षणी महासभा, श्री भारतवर्षीय तीर्थ संरक्षणी महसभा, श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिलाा महासभा तथिा भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के अलावा जैन राजनीति मंच भी संचालित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हसमुख जैन गांधी कोल्ड चेन इंडस्ट्री एसोसिएशन मप्र के अध्यक्ष, इंदौर जिला उर्वरक संघ के अध्यक्ष, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडेरेशन 2017-18 के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत वर्षीय दिगंबर जैन सर्वजातीय महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका के संपादक, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के संरक्षक, दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र बावनगजा ट्रस्ट समवशरण तुकोगंज ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी भी हैं।
इसके अलावा उनके संयोजकत्व में धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। गांधी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजजन अमित कासलीवाल, मनोहर झांझरी, पुष्पा कासलीवाल, होलाश सोनी, कमलेश कासलीवाल, नरेंद्र वेद और डॉ. जैनेंद्र जैन ने शुभकामनाएं देकर कीर्तिमय कार्यकाल की मंगल कामना की है।













Add Comment