समाचार

मुनिश्री जयकीर्ति जी का पिच्छिका परिवर्तन हुआ: समारोह में अवतरण दिवस मनाकर की भक्ति 


तलवंडी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री जयकीर्ति जी का बड़े भक्ति भाव के साथ अवतरण दिवस और भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया गया। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…


कोटा। तलवंडी स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री जयकीर्ति जी का बड़े भक्ति भाव के साथ अवतरण दिवस और भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया गया। मुनिश्री जयकीर्ति जी का पूरा जीवन त्याग तपस्या और साधना में समर्पित है। प्रभु महावीर के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं और अपनी साधना से भगवान महावीर की तरह आठों कर्मांे का नाश कर सिद्धालय का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। आपने अपने साधना मार्ग में कई जीवों का कल्याण किया। दया, करुणा और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति हैं। आपका हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा और जिनधर्म के प्रति अगाध आस्था रही हैं। प्रत्येक दुखी व्यक्ति के लिए आप संकट मोचक हैं। कार्यक्रम प्रातःकालीन बेला में दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन और जिनवाणी भेंट के साथ प्रारंभ हुआ। पुण्यार्जक श्रेष्ठी प्रकाश सामरिया, डॉ. अखिलेश ठोरा, महावीर, विमल, ललित लुहाड़िया परिवार रहे।

संगीतमय पूजा कर पिच्छी प्रदान की 

मुनिश्री की संगीतमय पूजा हुई, जिसमें महिला पुरुष सभी ने नृत्य के साथ में भाग लिया एवं फिर ‘अवतरण दिवस’ पर विनयांजलि प्रस्तुत की गई। इसमें समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज कार्याध्यक्ष जेके जैन, श्रेष्ठी भागचंद लुहाड़िया एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने अपने विचार रखें। इसके बाद नवीन पिच्छिका समाजजनों ने मुनिश्री को भेंट की। पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य नवीन नेमी लुहाड़िया को मिला।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद 

आर्यिका सुविक्षमति माताजी की पिच्छी मुंबई निवासी अनिल ललिता को प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। माताजी और ब्रह्मचारिणी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य ओपी गुप्ता एवं महावीरकुमार ललित कुमार कमल नमी विजय लुहाडिया परिवार खजूरी वालों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, मंजू जैन पहाड़िया महामंत्री प्रकाश सामरिया, महावीर जैन लुहाड़िया, विमल जैन लुहाड़िया, राजेंद्र जैन श्रीमाल उपस्थित थे। संचालन राज लुहाड़िया ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page