भारत को प्रथम महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली टीम की सदस्य और शहर की गौरव दीप्ति शर्मा के आगमन पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। भारत को प्रथम महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट की ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली टीम की सदस्य और शहर की गौरव दीप्ति शर्मा के आगमन पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। नवकार युवा मंच द्वारा पदमपुरी जिनालय,अवधपुरी वाली गली के सामने आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाजजनों और युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंच के सदस्यों ने फूलमालाओं और नारों के साथ दीप्ति का अभिनंदन किया। सभी ने उनके अद्भुत प्रदर्शन और देश का नाम रोशन करने पर गर्व व्यक्त किया। इस मौके पर दीप्ति ने कहा कि आगरा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और नवकार युवा मंच के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर अंकुर जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन,आदित्य जैन, नरेंद्र जैन, पुष्पा जैन, महक जैन, करुणा जैन, रिंकी जैन सहित नवकार युवा मंच के सभी सदस्य एवं अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment