समाचार

सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में हो रही सिद्धों की आराधना: पूज्य बड़े बाबा के आंगन में उत्सव का माहौल, अर्घ्य किए अर्पित 


आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 2 से 8 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हो रहा है। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं प्रवचन हो रहे हैं। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में अतिशयकारी पूज्य बड़े बाबा के आंगन में अनंतानंत सिद्धों की आराधना करने का महान पुण्योदय महान समाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 2 से 8 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हो रहा है। विधानाचार्य ब्र. विमल भैया इंदौर, पंडित उदयचंद्र शास्त्री सागर, ब्र. रोहित भैया दमोह, ब्रह्मचारिणी बहन श्रद्धा दीदी पटेरा के निर्देशन में संगीतकार अक्षय जैन पार्टी सागर की मधुर स्वर लहरियों के साथ विधान पुण्यार्जक विनोद सराफ सुमन सराफ पटेरा समस्त सराफ परिवार के साथ श्रद्धालु श्रावक भक्त भक्ति भावपूर्वक विधान में अर्घ्य समर्पित कर पुण्यार्जन कर रहे हैं।

प्रचार मंत्री कुंडलपुर जयकुमार जैन ‘जलज’ ने बताया कि विधान के प्रथम दिवस मंगल घटयात्रा, वेदी शुद्धि, पात्र शुद्धि के साथ ध्वजारोहण कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री इंजीनियर आरके जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ सहित पदाधिकारी सदस्यों ने किया। द्वितीय दिवस सिद्धों की आराधना कर क्रमशः 8, 16, 32 अर्घ्य समर्पित किए। तृतीय दिवस विधानाचार्यों के निर्देशन में संगीत की स्वर लहरियों के साथ नाचते-गाते भक्ति भावपूर्वक 64 और 128 अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान पुण्यार्जक परिवार विनोद सुमन, शकुंतला सराफ, ताराबाई जैन, अशोक मंजू सराफ, मनोज विनीता, प्रमोद संध्या, नीलेश निधि ,हेमंत हिमांशी, सिद्धार्थ अंकित सराफ, आदित्य राखी मोदी, अंकित सृष्टि, शशि जैन, जीवनलाल मुन्नी, आनंद अनिता, विनोद अनिता, राजकुमार नंदिता, नीलम, महीश नीलांजना, राकेश निधि, आशीष स्वाति, विकास निक्की ,आदित्य, ईशान, श्रेयस ,संस्कार, समय, साक्षी, नैनी, श्रेया, श्रेय, स्वास्ति, स्पर्श ,जिनांशी, आदिरा सराफ परिवार विधान में भक्ति पूर्वक सहभागिता दर्ज कर रहे हैं। प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजन विधान चल रहा है। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं प्रवचन हो रहे हैं। सिद्धचक्र महामंडल विधान के चतुर्थ दिन 256 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page