समाचार

मुनि श्री विजय सागर जी की अंतिम डोल यात्रा इंदौर से मलयगिरि तीर्थ तक संपन्न : आचार्य विशद सागर एवं विभव सागर जी के सान्निध्य में भाव-विह्वल माहौल


सुदामा नगर जैन मंदिर से आचार्य श्री विशद सागर एवं आचार्य श्री विभव सागर जी के सान्निध्य में मुनि श्री विजय सागर जी की अंतिम डोल यात्रा बैंड बाजों के साथ मलयगिरि तीर्थ पर विधिवत संस्कारों के साथ सम्पन्न हुई। समाज के सैकड़ों श्रद्धालु एवं रिश्तेदार शामिल हुए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। सुदामा नगर जैन मंदिर से मुनि श्री विजय सागर जी की अंतिम डोल यात्रा आज प्रातः मंगलमय वातावरण में आचार्य श्री विशद सागर जी एवं आचार्य श्री विभव सागर जी के सान्निध्य में प्रारंभ हुई। डोला महू नाका, कालानी नगर एयरपोर्ट मार्ग होते हुए बैंड बाजों के साथ मलयगिरि तीर्थ तक पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराई गईं।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री की समाधि 26 अक्टूबर की शाम 7 बजे सुदामा नगर में हुई थी। आज आयोजित अंतिम डोल यात्रा में समाज के श्रेष्ठीजन, पुलकमंच पदाधिकारी प्रदीप बड़जात्या, महेंद्र निगोतिया, राजेश जैन खाखरोड वाले, अर्पित जैन वाणी, राजेश जैन दद्दू, डॉ. राहुल जैन, अभय पाटोदी, अजित जैन, पवन मोदी, अर्पित बड़जात्या सहित समाजजन सेकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

समाज ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की 

पंडित नितिन झांझरी द्वारा मलयगिरि तीर्थ पर संपूर्ण धर्मानुकूल रीति से अंतिम क्रिया सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर मुनि श्री के गृहस्थ जीवन से जुड़े अनेक संबंधी एवं जैन समुदाय के श्रद्धालु भावविह्वल उपस्थिति में रहे। मुनि श्री के प्रति समाज ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा के मोक्ष मार्ग की मंगल कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page