समाचार

दीक्षार्थियों की गोद भराई की रस्म उत्साह के साथ की : दीक्षा पूर्व रस्म में उमड़े दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठीजन 


अपना मोक्ष मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प संजोए जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार करने की ओर अग्रसर 7 दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया एवं बहनों की गोद भराई की रस्म ऋषभ सभागृह आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में अपार भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में भावी दीक्षार्थियों की गोद भराई संपन्न हुई। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि तीर्थंकरों के बताए मार्ग पर चलकर आत्म कल्याण करने और अपना मोक्ष मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प संजोए जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार करने की ओर अग्रसर 7 दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भैया एवं बहनों की गोद भराई की रस्म ऋषभ सभागृह आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में अपार भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।

सर्वप्रथम गोद भराई का सौभाग्य साधना भूपेंद्र जैन, मुक्ता राजेश जैन दद्दू, सुनीता नरेंद्र नायक परिवार एवं सभी समाजजन द्वारा भक्ति संगीत के साथ गोद भराई की गई। दद्दू ने बताया कि सभी दीक्षार्थियों की भव्य जेनेश्वरी दीक्षा आगामी 2 नवंबर रविवार को इंदौर नगर के तीर्थ क्षेत्र गोम्मटगिरी में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज ससंघ के कर कमलों से संपन्न होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page