सुखोदय तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने अशोकनगर पहुंच कर प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के सान्निध्य में मुनि श्री सुधा सागरजी महाराज को श्रीफल भेंट कर सुखोदय तीर्थ की प्रतिमा के लिए शिला मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि शिला मिलने के साथ वागड़ के सबसे बड़े सुखोदय के भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा आकार लेने लगी है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नौगामा। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को नौगामा जैन समाज ने सुखदेव तीर्थ वागड़ आगमन के लिए श्रीफल भेंट किया। सुखोदय तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने अशोकनगर पहुंच कर प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के सान्निध्य में मुनि श्री सुधा सागरजी महाराज को श्रीफल भेंट कर सुखोदय तीर्थ की प्रतिमा के लिए शिला मिलने की जानकारी देते हुए बताया कि शिला मिलने के साथ वागड़ के सबसे बड़े सुखोदय के भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा आकार लेने लगी है। शिल्पी दिन रात कार्यकर एक सुंदर प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं तथा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र पर निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। बस गुरुदेव श्री सुधा सागरजी महाराज आपके आगमन को नौगामा, बड़ोदिया, अरथुना, परतापुर आंजना, तलवाड़ा, सेनावासा, घाटोल,बांसवाड़ा, आनंदपुरी जैन समाज सहित पूरा वागड़ पलक पांवड़े बिछाए बैठा है। सुखोदय तीर्थ नौगामा की भावना को सुनकर मुनिश्री ने सभी को दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पूर्ण आकार लेने के साथ ही भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा लगभग जनवरी 2026 तक सुखोदय तीर्थ क्षेत्र पर आ जाएगी तथा भव्य आयोजन के साथ प्रतिमा मूल वेदी पर स्थापित की जाएगी।
इन समाजजनों ने महाराज श्री को श्रीफल भेंट किया
नौगामा दिगंबर जैन समाज की ओर से जीतमल शांतिलाल, विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी, सुभाष नानावटी, विपुल पंचोली, सुरेश गांधी, प्रकाश जैन, दिनेश गांधी, वास्तुकार श्रीपाल नानावटी, रमलाल गांधी, नरेश जैन, दिनेश गांधी, जयंतीलाल गांधी, सुरेश पंचोरी, केसरीमल पंचोली आदि अशोकनगर में महाराज श्री को श्रीफल भेंट किया।













Add Comment