समाचार

अरविंद जैन की गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया: आचार्य श्री व मुनिराजों पर की थी विवादित टिप्पणी 


पिछले दो दिनों से आंदोलनरत समग्र जैन समाज ने पुलिस प्रशासन की तत्परता से राहत महसूस की। इंदौर निवासी अरविंद जैन ने श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी तथा कई मुनियों के बारे में अपनी फेसबुक आईडी पर बहुत ही निंदनीय बातें और विवादित टिप्पणी लिखकर पोस्ट की थीं। इंदौर से पढ़िए ,राजेश जैन दद्दू, यह खबर…


इंदौर। पिछले दो दिनों से आंदोलनरत समग्र जैन समाज ने पुलिस प्रशासन की तत्परता से राहत महसूस की। इंदौर निवासी अरविंद जैन ने श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी तथा कई मुनियों के बारे में अपनी फेसबुक आईडी पर बहुत ही निंदनीय बातें और विवादित टिप्पणी लिखकर पोस्ट की थीं। जैसे ही समाज जनों को मालूम हुआ वे इससे बहुत ही दुखी हुए और अरविंद जैन की जानकारी प्राप्त कर पुलिस प्रशासन को थाने में जाकर दी और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई एवं थाने पर धरना प्रदर्शन कर समाज के वरिष्ठ जनों ने प्रशासन से मांग की कि अरविंद जैन को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस प्रशासन की तत्परता से अपराधी अरविंद जैन को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की इस तत्परता पर इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद जैन एडवोकेट, राजू अलबेला, मनीष नायक, राकेश जैन चेतक, राजेश लारेल, आनंद गोधा, प्रियांशु जैन, रमेश जैन, प्रदीप जैन बल्ला, श्रुत जैन, राहुल जैन आदि ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page