समाचार

सागवाड़ा में हर्ष, दिनेश खोड़ानिया तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए : डडूका व सागवाड़ा जैन समाज ने किया भव्य सम्मान समारोह


सागवाड़ा में दिगंबर जैन समाज के मंदिर बंदी गांव डडूका व अन्य स्थानों पर समाजजनों ने श्री दिनेश खोड़ानिया का स्वागत किया। उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


सागवाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में श्री दिनेश खोड़ानिया को लगातार तीसरी बार भारतवर्षीय 18000 दशाहुमड साढ़े बारह मंदिरजी चौखला संबंधी दिगंबर जैन समाज का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर डडूका के समाजजनों ने माल्यार्पण, पगड़ी और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। समाज अध्यक्ष राजेश शाह और प्रतिनिधि राकेश शाह ने उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।खोड़ानिया ने युवाओं को धर्ममार्ग पर चलने और समाज सेवा व विकास में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें राजेश शाह, राकेश शाह, अंकित शाह, दिनेश शाह, प्रदीप सेठ, अजित कोठिया, रितेश जे. शाह, राजेंद्र कोठिया, सुधीर सेठ, वस्तुपाल शाह, अशोक एम. शाह, रितेश आर. शाह, दिपेश शाह, वैभव शाह, दिनेश एस. शाह, सुमतिलाल शाह और मनोज शाह शामिल थे। समाजजनों ने श्री खोड़ानिया को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज विकास के नए संकल्प लिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page