हूमड़ जैन समाज द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में 1008 यात्री सम्मेद शिखरजी की वंदना करेंगे। आयोजन में रथ यात्रा और विधान मुख्य आकर्षण होंगे। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी इस अवसर को प्रमाणित करने पहुंचेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज (अंतरराष्ट्रीय संगठन) ने इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा की घोषणा की है। इसमें पूरे देश से आए 1008 यात्री एक साथ सम्मेद शिखर पर्वतराज की वंदना करेंगे। यह अवसर केवल आध्यात्मिक उत्थान ही नहीं, बल्कि स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लेकर आएगा।
अद्भुत रथ यात्रा और सम्मेद शिखर विधान मुख्य आकर्षण
यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए उनकी टीम भी शामिल होगी। इस भव्य आयोजन में अद्भुत रथ यात्रा और सम्मेद शिखर विधान मुख्य आकर्षण रहेंगे। सभी यात्रियों के रेल आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संघ की ओर से यात्रियों को धोती, दुपट्टा और साड़ी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा एक विशेष बैग तैयार किया गया है जिसमें द्रव्य रखा जाएगा और उसमें मोबाइल आदि रखने की भी सुविधा होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी कौशल्या पतंग्या और महासचिव सुजाता जैन ने समाजजनों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा अवश्य बनें। उनका कहना है कि सैकड़ों वर्षों बाद यह अनोखा क्षण आया है जब हूमड़ समाजजन एक साथ सम्मेद शिखर यात्रा करेंगे।













Add Comment