आगरा के बोदला क्षेत्र स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी में नवकार युवा मंच की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें संयोजक पद पर अंकुर जैन, संजय जैन और विकास जैन चुने गए। साथ ही कई युवाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी ने दशलक्षण महापर्व को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा बोदला क्षेत्र के श्री पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी में मंगलवार को नवकार युवा मंच की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से संयोजक पद पर अंकुर जैन, संजय जैन और विकास जैन का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त दीपक जैन, तरुण जैन, उदभव जैन, सौरभ जैन, डॉ. यतीन्द्र जैन, पीयूष जैन, आकाश जैन और राजा जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया, जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शुभम जैन को सौंपी गई।
मंदिर कमेटी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर समाज में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा कार्यकारिणी ने घोषणा की कि इस वर्ष दशलक्षण महापर्व को अभूतपूर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जितेंद्र जैन, आदित्य जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, प्रफुल्ल जैन, रजत जैन, निकेत जैन और विपिन जैन सहित मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment