समाचार

णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक, बड़जात्या को मिली जवाबदारी : तीर्थ कमेटी ने आमंत्रित कर जिम्मेदारी के लिए किया निवेदन 


दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बडजात्या को णमोकार तीर्थ चांदबाड, महाराष्ट्र में होने वाले पंच कल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी 2026 में 400 से अधिक साधु परमेष्ठियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहां लगभग 3 हजार प्रतिमाओं का पंच कल्याणक होने जा रहा है। महासमिति परिवार को पंचकल्याणक में बडी जिम्मेदारी के लिए निवेदन किया गया। इंदौर से सुरेन्द्र बाक़लीवाल की पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बडजात्या को णमोकार तीर्थ चांदबाड, महाराष्ट्र में होने वाले पंच कल्याणक एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी 2026 में 400 से अधिक साधु परमेष्ठियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वहां लगभग 3 हजार प्रतिमाओं का पंच कल्याणक होने जा रहा है। इस संबंध में आचार्य देवनंदीजी महामुनिराज का संदेश लेकर कमेटी ने बडजात्या और उनकी टीम को आमंत्रित किया है।

इसमें महासमिति परिवार को पंचकल्याणक में बडी जिम्मेदारी के लिए निवेदन किया गया। तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष डीके जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद पापड़ीवाल, महावीर बैनाड़ा, णमोकार तीर्थ की त्यागी सेवा समिति के चेयरमैन फूलचंद जैन, महावीर गंगवाल,राजेंद्र जैन, अनिल जमगे छाबड़ा आदि ने आचार्यश्री को पत्रिका और श्रीफल अर्पण किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page