हरियाणा के कासन गाँव में घर की खुदाई के दौरान 21 जैन जिन प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 20 भगवान पार्श्वनाथ और एक भगवान महावीर स्वामी की है। समाज में अत्यधिक हर्ष का वातावरण है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
हरियाणा के कासन गाँव में रविवार 24 अगस्त 2025 को एक घर की खुदाई के दौरान ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खोज हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ ने जानकारी दी कि इस खुदाई में कुल 21 जैन जिन प्रतिमाएं मिलीं। इनमें से 20 प्रतिमाएं अष्टधातु और पाषाण की बनी हुई भगवान 1008 श्री पार्श्वनाथ जी की हैं, जबकि एक प्रतिमा भगवान 1008 श्री महावीर स्वामी जी की है।
प्रतिमाओं के निकलने से सम्पूर्ण जैन समाज में हर्ष और श्रद्धा की लहर दौड़ गई है। स्थानीय समाजजनों और धर्मावलंबियों ने इसे धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहर का अमूल्य प्रतीक बताया। गाँव में इस खोज की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्थल पर पहुंचे और प्रतिमाओं के दर्शन किए।













Add Comment